एक चौंकाने वाली घटना में, एक 36 वर्षीय व्यक्ति की उसकी पत्नी द्वारा उसकी नाक पर मुक्का मारने से मौत हो गई, क्योंकि उसने उसे जन्मदिन मनाने के लिए दुबई ले जाने से इनकार कर दिया था।
वनावडी इलाके के आवासीय सोसाइटी में रहने वाले दंपति अपार्टमेंट में यह घटना शुक्रवार को गठित हुई।
कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री के कारोबारी निखिल खन्ना ने छह साल पहले रेणुका (38) से प्रेम विवाह किया था।
वनावडी पुलिस स्टेशन में तैनात एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, “घटना शुक्रवार दोपहर की है। दंपति में झगड़ा हुआ था क्योंकि निखिल रेनुका को जन्मदिन मनाने के लिए दुबई नहीं ले गया था और उसे महंगे उपहार नहीं दिए थे। रेणुका इसलिये भी निखिल से नाराज थी किसी रिश्तेदार का जन्मदिन मनाने के लिए उसे दिल्ली जाने की अनुमति नहीं दी।”
पुलिस द्वारा बताया गया की , “दंपति के बीच हो रही लड़ाई के दौरान,निखिल के चेहरे पर रेणुका ने एक जोरदार मुक्का मारा। जो इतना जोरदार था कि निखिल के दांत टूटकर जमीन पर गिर गए और उसकी नाक से खून बहने लगा और खून इतना ज्यादा निकला कि निखिल ने अपने शरीर पर से नियंत्रण खो दिया, और बेहोश हो गया।”
पुलिस ने पुख्ता सबूत इकट्ठा किया, फिर रेणुका के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया।